Onion Price Hike: जयराम रमेश बोले-चीनी के बाद अब प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर, सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग कैसे गुजारा करे

Sugar Price Hike: कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। साथ ही, सवाल किया कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग आखिर कैसे गुजारा करें।
कहा, महंगाई आसमान छू रही
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मोदी सरकार के शासन में आज महंगाई आसमान छू रही है। एक तरफ बेरोजगारी है, दूसरी तरफ वर्षों से कार्यरत लोगों के रोजगार छूट रहे हैं। इस बीच महंगाई का बम लगातार फूट रहा है।

दूध, तेल, फल और राशन सब आम इंसान की पहुंच से बाहर हो रहे
चीनी के बाद अब प्याज भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही है। महीनेभर में प्याज के दाम 76 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, राज्यों में थोक भाव दो गुने हो चुके हैं, और सरकार का बफर स्टॉक खाली पड़ा है। दूध, तेल, फल और राशन सब आम इंसान की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुजारा करे? (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



