देश-दुनिया

Himachal News : हिमाचल के वित्तीय संकट पर जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर साधा निशाना

नई दिल्ली, सारा जहां न्यूज नेटवर्टः हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि आपने (सुखविंदर सिंह सुक्खू) सत्ता हासिल करने के लिए 10 गारंटी दी। अगर वादे किए हैं, तो उसे पूरा करना आपकी जिम्मेदारी है।जब हम थे, तब तक हमने समय पर सैलरी और अन्य चीजें दी हैं। लेकिन सुक्खू को आज अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, क्योंकि वह कब तक अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे।

जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं कि प्रदेश में वित्तीय संकट नहीं है, अगर संकट नहीं है तो सैलरी और पेंशन क्यों नहीं है, विकास कार्य को बंद क्यों किया जा रहा है इसका जवाब उन्हें देने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button