शहर-राज्य

Jaipur News: कोचिंग क्लास में छात्रों के बेहोश होने के मामले में इमारत अस्‍थाई तौर पर सील

राजस्थान (Rajasthan) में जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने उस इमारत को सोमवार को अस्थाई तौर पर जांच के लिए सील कर दिया, ज‍िसमें पढ़ रहे कुछ छात्र-छात्राएं रविवार को अचानक बेहोश हो गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यहां गोपालपुरा बाईपास पर स्थित इस संस्थान में पढ़ रहे कुछ छात्र-छात्राओं ने अचानक सांस लेने में परेशानी होने व तेज सिरदर्द की शिकायत की थी।

कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे छात्रों को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल पहुंचाया गया
जयपुर के महेश नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों को रविवार को अचानक सांस लेने में तकलीफ व तेज सिर दर्द की शिकायत होने पर निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसा संभवत: गटर की गैस या संस्थान में ऊपर छत पर बने किचन के धुंए के कारण हुआ। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button