शहर-राज्य
Mizoram News: अच्छा प्रदर्शन न करने वाले कर्मचारियों को हटाएगी मिजोरम सरकार: मुख्यमंत्री

मिजोरम (Mizoram) के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा कि उनकी सरकार ने काम न करने वाले कर्मचारियों को सेवा से हटाने का फैसला किया है।
कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा के लिए विभागों में समितियां बनाई
लालदुहोमा ने मंगलवार को आइजोल में शिक्षा विभाग की विभिन्न पहलों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकार के तहत कर्मचारियों की सेवाओं की समीक्षा के लिए विभागों में समितियां बनाई जा रही हैं। (भाषा)



