देश-दुनिया

Kalyan Singh Jayanti: अमित शाह व योगी आदित्यनाथ ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Kalyan Singh Jayanti: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर कल्याण सिंह को एक प्रखर राष्ट्रीय नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी देश की विरासत व सांस्कृतिक स्वाभिमान की रक्षा के सिद्धांतों को लेकर समझौता नहीं किया।

योगी ने दी श्रद्धांजलि
योगी ने लिखा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह बाबूजी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय बाबूजी का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर निरंतर सार्थक किया। उनकी पावन स्मृतियों को नमन। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button