देश-दुनिया

Farmer Protest: शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का समूह 21 जनवरी को फिर शुरू करेगा दिल्ली मार्च: सरवन सिंह पंधेर

किसान (Farmer) नेता सरवन सिंह पंधेर ने बृहस्पतिवार को कहा कि 101 किसानों का एक समूह 21 जनवरी को शंभू सीमा बिंदु से दिल्ली के लिए अपना मार्च फिर से शुरू करेगा, ताकि सरकार पर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी सहित उनकी मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाया जा सके।

पहले भी दिल्ली जाने के हो चुके हैं प्रयास
इससे पहले 101 किसानों के जत्थे ने पिछले साल छह दिसंबर, आठ दिसंबर और 14 दिसंबर को शंभू सीमा से पैदल दिल्ली की ओर जाने के तीन प्रयास किए थे। उन्हें हरियाणा में सुरक्षा कर्मियों द्वारा आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button