Mathura News: काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि काशी और अयोध्या के कायाकल्प के बाद अब मथुरा और ब्रज भूमि के विकास का समय आ गया है।

मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन और बलदेव सहित ब्रज क्षेत्र में होगा तेजी से विकासः सीएम
योगी ने आश्वासन दिया कि मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन और बलदेव सहित ब्रज क्षेत्र में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज के परिवर्तन के समान तेजी से विकास होगा।

योगी बोले, बिना भेदभाव प्रगति के अवसर मिलेंगे लेकिन किसी का नहीं होगा तुष्टीकरण
मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में कहा कि नए भारत में सभी को बिना किसी भेदभाव के सुरक्षा और प्रगति के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी का तुष्टीकरण नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगरा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 1000 युवाओं को ऋण वितरण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह कहा। (भाषा)



