Deepotsav: योगी आदित्यनाथ बोले, दीपोत्सव से कुम्हारों और मजदूरों के लिए नए अवसर पैदा हुए

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में प्रज्वलित हर दीया कुम्हार की मेहनत, किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नई रोशनी देता है। उन्होंने दावा किया कि 2017 से पहले यह रोशनी नहीं थी।
ऐसा है अपना दीपोत्सव
सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। ऐसा है अपना दीपोत्सव। जय जय श्री राम। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



