Mohan Bhagwat: आरएसएस प्रमुख बोले, भारत विश्व का कल्याण चाहने वाला देश

Rajasthan News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत हमेशा से ही विश्व का कल्याण चाहने वाला देश है और यहां के वेदों में सभी शास्त्र निहित हैं।
कहा, भारत दुनिया के कई देशों से आगे
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि जब भी दुनिया को जरूरत होती है, भारत आगे बढ़ता है। अगर हम आजादी के बाद अपने देश के इतिहास को देखें, तो उस इतिहास के आधार पर कोई नहीं कह सकता था कि भारत आगे बढ़ेगा। लेकिन आज भारत बड़ी शक्तियों के बावजूद आगे बढ़ रहा है और दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि आजादी के बाद भारत में लोकतंत्र काम नहीं कर पाएगा। आज जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं, तो भारत दुनिया के कई देशों से आगे है।
श्री सियपिय मिलन समारोह
मोहन भागवत ने मंगलवार को राजस्थान के सीकर जिले में स्थित श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर, रैवासा धाम में ब्रह्मलीन पूज्य रेवासा पीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य वेदांती महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्री सियपिय मिलन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
संघ प्रमुख भागवत ने चिकित्सा और शिक्षा के व्यावसायीकरण पर चिंता जताई
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने देश में चिकित्सा और शिक्षा के व्यावसायीकरण पर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आम लोगों को सहज, सुलभ, सस्ती और सहृदय सुविधाएं मुहैया कराई जाना वक्त की मांग है। भागवत ने इंदौर में कैंसर के मरीजों के किफायती इलाज के लिए माधव सृष्टि आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र गुरुजी सेवा न्यास नाम के परमार्थ संगठन ने शुरू किया है। शिक्षा और चिकित्सा हर किसी की जरूरत है। हर किसी को सहज और सुलभ शिक्षा और चिकित्सा मिलनी चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



