क्राइम

Unnao Rape Case: उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत, दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की याचिका पर सीबीआई से मांगा जवाब

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की उस याचिका पर मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा जिसमें उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में उन्हें दी गई 10 साल की जेल की सजा को चिकित्सा आधार पर निलंबित करने का अनुरोध किया गया है।

13 जनवरी को होगी सुनवाई
उच्च न्यायालय ने जेल अधिकारियों से सेंगर की चिकित्सा स्थिति पर एक रिपोर्ट दाखिल करने को भी कहा और याचिका को अगले साल 13 जनवरी को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button