देश-दुनिया

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी उमस-गर्मी, वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन खराब

Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में उमस और गर्मी बढ़ गई है। सोमवार की सुबह भी गर्मी का असर बना रहा। इधर, गाजियाबाद में भी उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह बारिश की वजह से लोगों को कुछ दिन गर्मी से राहत मिली थी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button