ED Raid: फर्जी कॉल सेंटर मामले में ईडी ने दिल्ली-एनसीआर में कई स्थानों पर मारे छापे

ED News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कुछ फर्जी कॉल सेंटर के खिलाफ धन शोधन की जांच के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन कॉल सेंटर पर कई विदेशियों से लाखों अमेरिकी डॉलर की ठगी करने का आरोप है।
ईडी ने 30 करोड़ रुपये की विवाह सहायता योजना धोखाधड़ी मामले में मध्यप्रदेश में की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने मध्य प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना में कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के धनशोधन मामले की जांच के तहत हाल ही में छापेमारी की। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तीन अक्टूबर को भोपाल, विदिशा, कटनी और छतरपुर जिलों में सात ठिकानों पर छापेमारी की गई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



