देश-दुनिया

Sonam Wangchuk: संसद चलो मार्च में शामिल होने के लिए सोनम वांगचुक ने अस्पताल से बाहर जाने की मांगी अनुमति

CJP March: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से अनुरोध किया है कि उन्हें कुछ समय के लिए ही सही अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दी जाए, ताकि वह कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्च में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी मानक सामान्य हैं।

कहा, आज मैं पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को संबोधित अपने हस्तलिखित पत्र में सोनम वांगचुक ने कहा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि आज मैं पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य संबंधी सभी मानक भी सामान्य हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि कृपया मुझे अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति दें, भले ही कुछ समय के लिए ही, ताकि मैं आज संसद मार्च संसद चलो में शामिल हो सकूं।

तो फिर ये पाबंदियां क्यों हैं?
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सोनम वांगचुक आप सभी से मिलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अभी अस्पताल में एक चिट्ठी दी है, क्योंकि उनकी सेहत ठीक है और अस्पताल का कहना है कि उन्हें हिरासत में नहीं रखा गया है। तो फिर ये पाबंदियां क्यों हैं?(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button