राजनीति

Vande Mataram: भाजपा सात नवंबर को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का मनाएगी जश्न

Vande Mataram: राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में 150 महत्वपूर्ण स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ऐसे ही एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

तरुण चुघ बोले, इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाने की योजना बना रही पार्टी
नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि पार्टी इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाने की योजना बना रही है।

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ: सात नवंबर को महाराष्ट्र सचिवालय में होगा सामूहिक गायन
महाराष्ट्र सरकार शुक्रवार को मंत्रालय में सामूहिक गायन के साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ समारोह की शुरुआत करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के त्रिमूर्ति प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयं हिस्सा लेंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button