देश-दुनिया
Lalu Prasad Yadav: चारा घोटाला के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत देने के आदेश में हस्तक्षेप से किया इनकार

Lalu Yadav: सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाले के एक मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को जमानत देने संबंधी झारखंड हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है।
कहा, छह महीने के अंदर उन पर फैसला करे
न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने हाईकोर्ट से कहा कि वह इस मामले में लंबित अपीलों पर सुनवाई में तेजी लाएं और संभव हो तो छह महीने के अंदर उन पर फैसला करे। (भाषा)



