देश-दुनिया
UP News: छोटे, सीमांत किसानों को सस्ती दर पर आसानी से दिया जाए ऋण: योगी आदित्यनाथ

Loan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के छोटे एवं सीमांत किसानों की आय में वृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू करने का निर्देश दिया है।
किसानों को सस्ती दर पर सरलता से ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाना चाहिए
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने, उनकी कृषि उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। ऐसे में किसानों को सस्ती दर पर सरलता से ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। यह योजना इसी दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध होगी। (भाषा)



