राजनीति

UP Politics: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर त्योहारों में बाधा डालने का आरोप लगाया

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर लोगों को त्योहार खुलकर मनाने से रोकने के लिए बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा देश को संविधान के अनुरूप नहीं चला रही है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गौशाला में दुर्गंध वाले बयान की आलोचना की थी और कहा कि ऐसे लोगों को अपनी राजनीति करने के लिए कोई दूसरा देश ढूंढ लेना चाहिए क्योंकि भारत सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

भाजपा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी मीडिया में आई उन खबरों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था जिनमें कहा गया है कि पार्टी के विधायक राजेंद्र कुमार सिंह द्वारा संतों की तुलना सांड से की जा रही है। (एजेंसियां)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button