क्राइम

Maharashtra News: ठाणे में व्यापारियों को हंसिया दिखाकर डराने वाला आदतन अपराधी नासिक से गिरफ्तार

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में व्यापारियों को कोयता ( हंसिया ) दिखाकर डराने और उनसे धन उगाही करने वाला एक आदतन अपराधी नासिक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपित के खिलाफ दर्ज हैं 16 मामले
पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय सनी उमेश तेलुरे के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से ही 16 मामले दर्ज हैं। वह ठाणे के कोपरी इलाके में स्थानीय व्यवसायियों को कोयता ( हंसिया ) दिखाकर धमकाता था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button