राजनीति
Shudhikaran: राहुल गांधी बोले, शुद्धीकरण मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें पीएम मोदी

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के शुद्धीकरण मामले को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्देश देना चाहिए कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।
यह भी कहा राहुल गांधी ने
राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि इस अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो। (भाषा)



