काम की बात

Ration Card E-KYC: अब आप कहीं से भी करा सकते हैं राशन कार्ड ई-केवाईसी, मिलेंगे ये फायदे

राशन कार्ड ई-केवाइसी (Ration Card E-KYC) कराने के लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप देश के जिस प्रदेश में रह रहे हैं या जहां पर काम कर रहे हैं, वहां के नजदीकी राशन डिपो पर जाकर ई-केवाइसी करा सकते हैं। राशन कार्ड की ई-केवाईसी करने के लिए आपके पास राशन कार्ड नंबर और आधार होना अनिवार्य है, ताकि बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन यानि मशीन में अंगुली लगाना या पुतलियों का प्रिंट लिया जाना किया जा सके। इसके बाद ई-केवाइसी डाटा विभागीय सर्वर पर संकलित कराया जाएगा। जिन लाभार्थियों का बायोमीट्रिक अधिकतम चार प्रयास, जिसमें तीन प्रयास फिंगर प्रिंट व अंतिम प्रयास आइरिस सम्मिलित है एक दिन में असफल होते हैं, उन्हें ई-केवाईसी के लिए आागमी तीन महीने में कभी भी दोबारा बायोमेट्रिक करने का विकल्प रहेगा। ऐसे लाभार्थी हैं जो किसी अन्य प्रदेश में ई-केवाईसी करते हैं तथा अन्य प्रदेशों के लाभार्थी, जो इस प्रदेश में ई-केवाइसी के लिए बायोमेट्रिक करते हैं। उनके ई-केवाइसी डाटा का सत्यापन और अपडेशन भारत सरकार की ओर निर्गत निर्देशों के अधीन होगा।

मोबाइल नंबर भी जोड़े सकेंगे
ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अंतर्गत राशन कार्ड से मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा भी है। राशन कार्ड मुखिया द्वारा अपने मोबाइल नंबर से फीड या संशोधित किया जा सकेगा। किसी मुखिया के परिजन का संबंध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को ही होगा।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के ये हैं लाभ
-धोखाधड़ी होने के चांसेस हो जाते हैं कम।
-राशन कार्ड हो जाता है अपडेट।
-परिवार के सभी सदस्यों को राशन कार्ड में दिया जाता है जोड़।
-सरकार के पास कार्ड धारक का पूरा विवरण हो जाता है उपलब्ध।
-परिवार के सभी सदस्यों को योजना का प्राप्त होता है लाभ।
-यह सुनिश्चित हो जाता है कि राशन कार्ड धारक को ही मिल रहा है इसका लाभ।
इसलिए अगर अभी तक आपने अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं करवाया है, तो शीघ्र करवा लीजिए, ताकि आपको भी इसका पूरा लाभ मिल सके। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button