क्राइम
Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन गिरफ्तार

Shraddha Dubey Arrested: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पुलिस और उत्तर प्रदेश के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीम ने नागपुर से श्रद्धा दुबे, उसके ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन तीनों में से प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
जानें, कौन है श्रद्धा दुबे
श्रद्धा दुबे एक मॉडल, मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली हैं। (भाषा/एएनआई)



