राजनीति

Haryana Election: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव, योगेश्वर दत्त लड़ना चाहते हैं गोहाना से चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Election 2024): हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को ईसीसी की बैठक में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चर्चा हुई, कुछ को शॉर्टलिस्ट किया गया है, दो दिन बाद फिर बैठक होगी तब निर्णय होगा। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री लाडवा से चुनाव लड़ेंगे।

पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की ये है ख्वाहिश
पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने शुक्रवार को कहा कि हमने मुख्यमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व से गोहाना से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मैं पहले भी भाजपा से चुनाव लड़ा हूं, मैं चाहता हूं कि इस बार मुझे गोहाना से लड़ने का मौका मिले। (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button