क्राइम

Bijnor Crime: घर के अंदर खून से लथपथ मिले दंपति और बेटे के शव, हत्या की आशंका

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnor) में रविवार को एक सनसनीखेज घटना में एक कबाड़ व्यवसायी, उसकी पत्नी और बेटे के शव उनके घर में खून से लथपथ मिले। हत्या की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनके मिले शव
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि खलीफा कॉलोनी में मंसूर उर्फ ​​भूरा (55), उसकी पत्नी उबैदा (50) और बेटे याकूब (19) के खून से लथपथ शव उनके घर में मिले। शवों के पास एक ‘स्क्रू ड्राइवर’ भी मिला है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनकी हत्या इसी स्क्रू ड्राइवर से की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृत दंपति का एक बेटा जहूर है हिस्ट्रीशीटर
उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला, जब पास में ही रहने वाली मंसूर की मां ने सुबह अपने बेटे के घर का दरवाजा खटखटाया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर जब उसने अंदर झांका तो खून से लथपथ तीन शव पड़े थे। पुलिस के अनुसार, मृत दंपति का एक बेटा जहूर हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button