देश-दुनिया
Telangana News: तेलंगाना में दवा उत्पादन संयंत्र में विस्फोट में 12 लोगों की मौत, खरगे व राहुल ने जताया दुख

Telangana News: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा उत्पादन संयंत्र में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राहत और बचाव कार्य जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक दवा उत्पादन संयंत्र में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि प्रदेश सरकार तथा स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। (भाषा)



