देश-दुनिया
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1344 हुई, हजारों लोग अब भी लापता; 30000 से अधिक प्रभावित

Nepal News: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1344 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है, जबकि हजारों लोग अब भी लापता हैं।
अब तक 843 शव बरामद
नेपाल पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 843 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें 758 वयस्कों और 85 बच्चों के शव शामिल हैं।
नेपाल में बाढ़ से 30000 से अधिक लोग प्रभावित: रिपोर्ट
नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से 32000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सड़कों, पुलों, स्कूलों और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को जारी सरकार की प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई। (भाषा)



