खेल-मनोरंजन

Mumbai News: जहीर खान ने परिवार के साथ मुंबई में 11 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

Maharashtra News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई के लोअर परेल में 2,600 वर्ग फुट का एक लक्जरी अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्क्वायर यार्ड्स ने यह जानकारी दी।

इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है संपत्ति
रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने बयान में कहा, उसने संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है। यह लेनदेन फरवरी 2025 में पंजीकृत किया गया। यह संपत्ति इंडियाबुल्स स्काई में स्थित है, जिसे इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। अपार्टमेंट का कारपेट क्षेत्र 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्रफल 2,590 वर्ग फुट है। इसमें तीन कार पार्किंग स्थल हैं।

इतना भुगतान दिया स्टांप शुल्क
इस सौदे में 66 लाख रुपये का स्टांप शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है। रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अनुसार, इंडियाबुल्स स्काई तीन एकड़ में फैली ‘रेडी-टू-मूव-इन’ आवासीय परियोजना है। इस परियोजना में पुनर्विक्रय संपत्ति की औसत कीमत वर्तमान में 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button