क्राइम
Gurpreet Bassi Gogi: लुधियाना पश्चिम से आप विधायक की अपनी ही पिस्तौल से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत: पुलिस

Ludhiana News: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह बस्सी की अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से दुर्घटनावश गोली चलने का मामला हो सकता है।
कनपटी में लगी गोली
संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि गोली गोगी की कनपटी में लगी और उन्हें स्थानीय दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (भाषा)



