राजनीति

Unnao Rape Case: राहुल गांधी बोले, कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलना शर्मनाक

Unnao Rape Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलंबित किए जाने के बाद बुधवार को कहा कि सेंगर को जमानत मिलना निराशाजनक एवं शर्मनाक है।

राहुल गांधी ने कही ये बात
राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं।

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने सेंगर की सजा निलंबित किए जाने के फैसले को परिवार के लिए काल बताया
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित किए जाने के फैसले को अपने परिवार के लिए ‘काल’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि वह इस निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देंगी।

जानें, क्या है मामला
दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में मंगलवार को सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी और दोषसिद्धि के खिलाफ दायर उसकी अपील पर अंतिम फैसला आने तक उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button