देश-दुनिया
Police Memorial Day: योगी आदित्यनाथ ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को मदद का दिलाया भरोसा

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
योगी ने ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए की पुलिस की तारीफ
सीएम योगी ने ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए पुलिस की तारीफ की और ड्यूटी के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को सरकार की तरफ से लगातार मदद का भरोसा दिलाया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



