देश-दुनिया

Flood: बारिश और बाढ़ से देश के कई राज्य बेहाल, हर तरफ पानी ही पानी; बढ़ी परेशानी, देखें तस्वीरें

Yamuna River: देश के कई राज्य बारिश और बाढ़ से बेहाल हैं। हर तरफ पानी ही पानी से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में में कई जगहों पर यमुना नदी में आई बाढ़ का पानी भर जाने के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में भारी जाम लग गया, जिससे कश्मीरी गेट, रिंग रोड, आउटर रिंग रोड और कालिंदी कुंज इलाके सहित कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207 मीटर से ऊपर, आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी भरा
दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे और दोपहर 12 बजे के बीच 207.47 मीटर पर स्थिर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गौतम बुद्ध नगर में यमुना उफान पर, डूब क्षेत्र से 20 हजार लोगों को बाहर निकाला
हरियाणा के हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पहुंचना शुरू हो गया है, जिसके कारण यमुना नदी अपने पूरे उफान पर है। अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर बढ़ने से यहां बने फार्म हाउस में पानी भर गया है और वहां से लोगों को निकालकर बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों में भेजा जा रहा है। वहीं, जेवर क्षेत्र के करीब 16 गांवों की हजारों बीघा जमीन पर खड़ी फसल पानी में डूब गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को पंजाब के अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा शुरू किया, जहां उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत की। इससे पहले, यहां आगमन पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें बाढ़ की स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

पंजाब में कपूरथला रेल कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी ने राहत और बचाव कार्यों के लिए नौका बनाईं
पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए नौका ही एकमात्र साधन बन गई है, ऐसे में कपूरथला की एक कंपनी राज्य में राहत कार्यों में मदद के लिए नौका बना रही है और उनकी आपूर्ति कर रही है।पंजाब 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।

उत्तराखंड के नैनीताल में बरसाती नाले में डूबने से वन दरोगा की मृत्यु, बारिश से अनेक सड़कें अवरुद्ध
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बारिश के कारण उफान पर आए एक बरसाती नाले में डूबने से एक वन दरोगा की मृत्यु हो गयी। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गो सहित अनेक सड़कें भूस्खलन से अवरूद्ध हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले में कैंचीधाम क्षेत्र के धनियाकोट बरसाती नाले में बुधवार शाम देवेंद्र सिंह (35) बह गए। बारिश और बाढ़ से हर कोई परेशानी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button