क्राइम

UP News: दुष्कर्म पीड़िता से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करने का आरोपी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी निलंबित

Ballia News: उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में कार्यरत एक इंस्पेक्टर तथा एक थाना प्रभारी को एक कथित दुष्कर्म पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

ऑडियो वायरल
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से जिला मुख्यालय पर पुलिस कार्यालय की अपराध शाखा में कार्यरत इंस्पेक्टर पिछले दिनों एक थाने पर अपराध निरीक्षक के पद पर तैनाती के समय एक कथित दुष्कर्म पीड़िता से मोबाइल फोन पर बातचीत में अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए सुनाई दे रहा है।

इनके विरुद्ध हुई कार्रवाई
इस संबंध में एसपी बलिया ओमवीर सिंह ने कहा कि वायरल ऑडियो से संबंधित तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक और थाना प्रभारी संजय शुक्ला को दोषी मानते हुए निलंबित किया गया है। इनके विरुद्ध विभागीय जांच सीओ रसड़ा को दी गई है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button