देश-दुनिया
West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल मे हुई हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर

West Bengal Violence: उच्चतम न्यायालय में दायर दो याचिकाओं में नए वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की अदालत की निगरानी में जांच का अनुरोध किया गया है।
जानें, क्या है मामला
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर क्षेत्र में वक्फ कानून से संबंधित हिंसा की ताजा घटनाएं 14 अप्रैल को हुईं।
स्थिति नियंत्रण मेंः पुलिस
वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि मुर्शिदाबाद में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है, जहां पिछला दंगा हुआ था। (भाषा)



