देश-दुनिया

Jammu Kashmir News: उमर अब्दुल्ला ने पुंछ के गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बंकर बनाने पर दिया जोर

Poonch News: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से सोमवार को संपर्क किया और इलाो में बंकर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। बुधवार से अब तक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में मारे गए 27 लोगों में से सर्वाधिक 20 लोग पुंछ जिले में मारे गए। भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई।

सरकार ने पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण हुए संपत्ति के नुकसान के आकलन के दिए निर्देश
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुंछ जिले में सात से 10 मई के बीच हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में संपत्ति के नुकसान का विस्तृत आकलन करने के रविवार को निर्देश दिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले में सीमा-पार से गोलाबारी में सुरक्षाकर्मियों समेत 20 लोगों की जान चली गयी और 50 से अधिक लोग घायल हुए। इस दौरान कई मकानों, धार्मिक स्थलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दर्जनों निजी वाहनों को नुकसान पहुंचा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button