राजनीति

IPS Puran Suicide Case: आईपीएस पूरन कुमार की पत्नी अमनीत को सोनिया गांधी ने भेजा शोक संदेश, कहा-न्याय की इस डगर में मैं आपके साथ

IPS Suicide Case: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार को शोक संदेश भेजकर दुख जताया है। सोनिया गांधी ने कहा कि आज भी हुक्मरानों का पूर्वाग्रह से ग्रस्त पक्षपातपूर्ण रवैया बड़े से बड़े अधिकारी को भी सामाजिक न्याय की कसौटी से वंचित रखता है। न्याय की इस डगर पर मैं और करोड़ों देशवासी आपके साथ खड़े हैं।

जानें, क्या है मामला
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी पूरन कुमार ने बीते मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी और उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button