Delhi-Dehradun Expressway: रेखा गुप्ता बोलीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे डबल इंजन सरकार की ताकत

Delhi-Dehradun Expressway: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग के उद्घाटन में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय छह घंटे से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने रेखा गुप्ता ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की ताकत है। दिल्ली लगातार बेहतर विकास की ओर अग्रसर है। पिछले वर्ष केंद्र ने दिल्ली में लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की सड़क अवसंरचना परियोजनाएं पूरी कीं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खासियत
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली से देहरादून का छह से सात घंटे का सफर अब घटकर मात्र दो से ढाई घंटे रह जाएगा। एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर होने के साथ यह परियोजना पर्यटन और व्यापार को नई गति देगी। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली की आधुनिकता और देवभूमि की आस्था को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु सिद्ध होगा, जो केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार और चारधाम यात्रा तक पहुंच को और सरल बनाएगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



