राजनीति
UP News: योगी आदित्यनाथ बोले, पीएम मोदी ने भारत को विश्व शक्ति बनाने का काम संभव कर दिखाया

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने वाली केंद्र की पिछली सरकारें भारत को विश्व शक्ति बनाने में नाकाम रहीं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संभव कर दिखाया है।
दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र को किया आत्मसात
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में हमने भारत को बदलते देखा है। पिछली सरकारों के लोग, जो खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते थे, अपनी सरकारों में भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए असंभव शब्द जोड़ देते थे। इस असंभव को पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने संभव कर दिखाया है, जिन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के मंत्र को आत्मसात किया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



