Maharashtra New Governor: आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की ली शपथ

Maharashtra News: आचार्य देवव्रत ने सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली। देश का अगला उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले सप्ताह गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
गुजरात के राज्यपाल को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को यहां मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत का स्वागत किया। राजभवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के राज्यपाल को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है और वह अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ तेजस एक्सप्रेस से अहमदाबाद से यहां पहुंचे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



