Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर आज दोपहर 1:24 बजे से बंधेगी राखी

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार श्रावण माह की शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो रविवार की रात 2:18 बजे से सोमवार मध्य रात्रि 12:29 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा तिथि आरंभ होने के साथ भद्रा भी लग गई जो सोमवार दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। भद्रा काल में रक्षा बंधन पूर्णतया शास्त्र विरुद्ध माना गया है। अतः दोपहर 1:24 बजे भद्रा समाप्ति के उपरांत भाइयों की कलाई पर बहनें रक्षा सूत्र बांध सकेंगी।
रक्षा सूत्र बांधते समय ‘येन बद्धो बली राजा दानवेंद्रों महाबल:। तेनत्वां बद्धनामि रक्षे माचल माचल।’ मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इससे रक्षा सूत्र का प्रभाव और भी बढ़ जाता है।
तिथि को लेकर काशी के लगभग सभी पंचांगों में एक जैसी स्थिति है। अतः 19 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे के बाद रक्षाबंधन पर्व मनाना धर्मशास्त्र के अनुकूल है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



