राजनीति
Chanda Chori: चंदा चोरी पर संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पप्पू यादव बने पुजारी; राहुल गांधी ने दानपत्र में डाले पैसे

Delhi Politics: विपक्ष के नेताओं ने शुक्रवार को संसद परिसर में अयोध्या स्थित राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को नाट्यकला के माध्यम से दर्शाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और इस मामले पर संसद में चर्चा कराने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की।

बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसस पप्पू यादव संसद परिसर में पुजारी बनकर पहुंचे। पप्पू यादव के बगल में रखे दानपत्र में राहुल गांधी ने दानपत्र में पैसे डाले।
इस अवसर पर संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता विपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में चढ़ावा चोरी के खिलाफ विपक्ष के सांसदों ने प्रदर्शन प्रदर्शन किया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



