UP News: संभल के सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क पर लगा जुर्माना, जानें-क्या है मामला

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क द्वारा नक्शा मंजूर कराये बिना अपने मकान का निर्माण कराने को लेकर उन पर एक लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जानें, क्या है मामला
सपा के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर दीपा सराय इलाके में बिना नक्शा पास कराए मकान के निर्माण का आरोप है। इस मामले में पिछले साल पांच दिसंबर को विनियमित क्षेत्र उपजिलाधिकारी की ओर से बर्क को नोटिस जारी किया गया था। इस मामले में सपा सांसद को लगातार नोटिस दिए गए और कई तारीखें दी गईं। आखिरकार 28 जुलाई को उप जिलाधिकारी की अदालत ने 11 अगस्त को आदेश सुनाने को कहा था। अदालत ने सांसद बर्क द्वारा बिना नक्शा पास कराये अपना मकान बनवाये जाने को लेकर उन पर एक लाख 35 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



