देश-दुनिया

RSS Vijayadashami Celebration: मोहन भागवत बोले, आंदोलन समाधान देने के लिए होने चाहिए

Mohan Bhagawat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस के वार्षिक विजयदशमी उत्सव में कहा है कि अपने इतने बड़े समाज में समस्याएं तो हैं। व्यवस्था की कमियाँ भी ढेर सारी होंगी। उनके चलते आंदोलनों का होना भी स्वाभाविक ही है। परन्तु आंदोलन समाधान देने के लिए होने चाहिए।

राजनीतिक स्वार्थों का औेजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं आंदोलन
मोहन भागवत ने मंगलवार को आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते और ये राजनीतिक स्वार्थों का औजार बनकर समाज में विभाजन बढ़ा सकते हैं। भागवत ने बांग्लादेश, नेपाल, फ्रांस और अल्बानिया में हाल में हुई हिंसा का उदाहरण दिया।

हिंदुत्व के प्रति भ्रांतियां दूर करने के लिए स्वयंसेवकों ने पश्चिमी देशों का किया दौरा
भागवत ने कहा कि संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के दौरान सालभर चले जनसंपर्क अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाई और हिंदुत्व को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने व भारत की संस्कृति एवं संघ के कार्यों की सही जानकारी देने के उद्देश्य से स्वयंसेवकों ने पश्चिमी देशों का भी दौरा किया। भागवत ने आरएसएस के संपर्क अभियान का ब्योरा साझा किया।

ओटीटी मंचों पर सामग्री विनियमित करने की जरूरत; बिना सोचे इन्हें देख रहे हैं युवा
मोहन भागवत ने कहा कि ओटीटी मंचों पर प्रसारित सामग्री को विनियमित करने की जरूरत है क्योंकि युवा बिना सोचे-समझे ऐसी सामग्री देख रहे हैं। भागवत ने कहा कि विचार बोइए, तो कर्म की फसल काटेंगे; चरित्र बोएंगे तो प्रारब्ध का निर्माण होगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button