देश-दुनिया
Manipur Violence: मणिपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा, ड्रोन रोधी प्रणाली तैनात

मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) की नई घटनाओं में कई लोगों की मौत के बाद राज्य में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात की
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा की नई घटनाओं के बीच रविवार सुबह 20 से अधिक विधायकों के साथ राज्यपाल एल आचार्य से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सिंह पूर्वाह्न लगभग 11 बजे विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैठक लगभग एक घंटे तक चली। (भाषा)



