राजनीति
Narendra Modi: भाजपा ने पीएम मोदी की सराहना की, कहा-भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से कर दिया अलग-थलग

Narendra Modi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को फिर से लिखा है।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की थी कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। भारत की इस घोषणा के बाद पार्टी ने यह बयान दिया। (भाषा)



