देश-दुनिया
Court News: प्रदर्शन में शामिल छात्र को नोटिस देने पर ग्रेटर नोएडा के मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण मांगेगा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट से उस छात्र को नोटिस जारी करने के मामले में स्पष्टीकरण मांगेगा, जिसने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की अगुवाई में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में कथित तौर पर हिस्सा लिया था।
सीजेआई ने पूछा, कार्यकारी मजिस्ट्रेट ऐसा नोटिस कैसे जारी कर सकते हैं
भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने पूछा कि कार्यकारी मजिस्ट्रेट ऐसा नोटिस कैसे जारी कर सकते हैं, जबकि शीर्ष अदालत पहले ही निर्देश दे चुकी है कि छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। (भाषा)



