अजब-गजब
IOB: कंकाल लेकर पहुंचा बैंक, आईओबी ने मृत्यु प्रमाणपत्र जमा होते ही दावा निपटान का दिया आश्वासन

Odisha News: इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने मंगलवार को कहा कि वह ओडिशा के क्योंझर जिले में अपनी एक शाखा से अपनी दिवंगत बहन के खाते से पैसा निकालने के एक आदिवासी व्यक्ति के दावे का समाधान स्थानीय अधिकारियों द्वारा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करते ही प्राथमिकता के आधार पर करेगा।
जानें, क्या है मामला
आईओबी के इस बयान से एक दिन पहले स्तब्ध करने वाला घटनाक्रम सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति अपनी दिवंगत बहन के खाते से पैसा निकालने के लिए उसके कंकाल को ओडिशा ग्रामीण बैंक की मालीपोसी शाखा में पहुंचा। (भाषा)



