शहर-राज्य

UP के संभल में पथराव, 10 लोग हिरासत में; बरेली के मौलाना ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर रविवार को सर्वेक्षण का कार्य दूसरी बार शुरू हुआ लेकिन इस बीच अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगाने की भी कोशिश की।

पत्थरबाजी और तोड़फोड़ उचित नहीं
संभल में हुई पत्थरबाजी की घटना पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि पत्थरबाजी और तोड़फोड़ उचित नहीं है। मैं संभल के मुसलमानों से अपील करता हूं कि वे इस्लाम की अमन-चैन की शिक्षा को बनाए रखें। जहां तक ​​अदालती कार्यवाही का सवाल है, जामा मस्जिद हमारी है। इसकी मीनारें, दीवारें और गुंबद इस बात का सबूत हैं कि यह एक तारीखी मस्जिद है। हम कानून और मजबूत सबूतों के जरिए इस मामले से लड़ेंगे और इसमें सफलता हमारी ही होगी। (भाषा/एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button