देश-दुनिया
Delhi News: दिल्ली में द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में तीन बच्चे डूबे

Delhi Crime: दिल्ली में द्वारका के सेक्टर 24 इलाके में स्थित एक गोल्फ कोर्स के तालाब में बृहस्पतिवार सुबह आठ से 10 साल की उम्र के तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
द्वारका सेक्टर 23 थाने को सुबह सात बजकर सात मिनट पर इस घटना के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं को भी सूचित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)



