देश-दुनिया
Dallewal Hunger Strike: पंजाब के अधिकारी यह भ्रम फैला रहे हैं कि डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने के प्रयास किए जा रहे: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने बृहस्पतिवार को पंजाब सरकार से कहा कि उसके अधिकारी और कुछ किसान नेता मीडिया में यह गलत धारणा बना रहे हैं कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने की कोशिश की जा रही है।
उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा कि वह स्पष्ट करती है कि अदालत ने कभी भी डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने का निर्देश नहीं दिया, बल्कि वह केवल उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और चाहती है कि उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। (भाषा)



