देश-दुनिया

Weather Update: घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित, 200 से अधिक विलंबित

Weather News: घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर शनिवार तड़के 19 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने सुबह-सुबह ही विमानों के आगमन और प्रस्थान को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

शिमला में जनवरी में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज
हिमाचल प्रदेश के शिमला में जनवरी माह का अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे 2006 में बना उच्चतम तापमान का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो जनवरी माह का सर्वाधिक तापमान है।

राजस्थान के कई इलाकों में तापमान बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दी
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में हुई बढ़ोतरी ने कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाई है, जबकि कुछ हिस्सों में कोहरा तथा सर्दी का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button