देश-दुनिया

DA Hike: यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में दो फीसदी की बढ़ोतरी की, 16 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित

DA Hike In UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का बुधवार को फैसला किया।

एक जनवरी 2025 से होगा लागू
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप यह फैसला किया है और राज्य के कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है, जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा।

16 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राज्य कर्मचारियों के हितों का संरक्षण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों को 53% की दर से प्रदान किए जा रहे महंगाई भत्ता को दिनांक 01.01.2025 से 55% किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लगभग 16 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। आप सभी को हार्दिक बधाई!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button